नई दिल्ली 28 फरवरी। डीयू के 102 वें दीक्षांत समारोह में कुल 1,20,408 विद्यार्थियों के साथ ही 734 शोधार्थियों को पीएचडी. की डिग्रियां भी प्रदान की गई।
दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 132 गोल्ड एवं सिल्वर मेडल तथा पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को कुल 112 गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल प्रदान किए गए।
इसी तरह यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को कुल 19 पुरस्कार (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए।
समारोह के दौरान डीयू के रेगुलर विद्यार्थियों, एनसीडबल्यूईबी और एसओएल के विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 109003 यूजी, 11362 पीजी और 43 एफ़वाईयूपी प्रोग्रामों के विद्यार्थियों को भी डिग्रियां प्रदान की गई।