नई दिल्ली: शकरापुर इलाके में बाबा पैलेस के पास एक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और ने सड़क किनारे कई विक्रेताओं को टक्कर मार दी।
यह हादसा 20 फरवरी की शाम लगभग 7:50 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक दिनेश कुमार शर्मा( 67) जो सरवरकर अपार्टमेंट, आईपी. एक्सटेंशन निवासी ने कार का नियंत्रण खो दिया। वह चावड़ी बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे। बाबा पैलेस, मदर डेयरी रोड, शकरापुर के पास फल खरीदने के बाद घर जाते समय अचानक तेज गति के कारण उन्होंने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और मौके पर मौजूद 4-5 सड़क किनारे विक्रेताओं को टक्कर मार दी।
इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत कुंडल लाल अस्पताल में जांच और उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई।