नई दिल्ली, 20 फरवरी : मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक पार्क में एक महिला ने अपने एक साल नौ महीने के भांजे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला कथित तौर पर अवसाद से पीड़ित है और उसने मुखर्जी नगर के एक पार्क में बच्चे पर हमला किया, जहां वह उसे खेलने के लिए लेकर गई थी। एक स्थानीय निवासी ने घटना को देखा, बच्चे को बचाया और उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुराने सीलमपुर निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। आरोपी भी घटनास्थल पर बेहोश मिली है।