आगरा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, श्री संजय कुमार मलिक महोदय के मार्गदर्शन में दिनांक 22.02.2026 को वृहद विधिक साक्षारता /सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन जनपद आगरा में किया जा रहा है।
जिसके परिपेक्ष में आज दिनांक 03.02.2026, को कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, किरावली, अछनेरा आगरा में प्री बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता, विनीता सिंह-1, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा की गई। शिविर का संचालन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सरीता के द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित नयाब तहसीलदार, सुश्री शुभ्रा अवस्थी के द्वारा कन्या सुमंगला योजना, वोटर कार्ड में सुधार एवं तहसील स्तर पर चल रही समस्त योजना की जानकारी प्रदान की, स्वस्थ विभाग से उपस्थित डॉक्टर सुश्मिता ने सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन के पंजीयन/रजिस्ट्रेशन व सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी प्रदान की साथ ही स्वास्थ जांच एवं आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान गई, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती पूजा कुशवाहा के द्वारा यह बताया गया कि गर्ववती महिलाओं को पुष्टाहार खाद्य सामग्री एवं सरकार के द्वारा निर्धारित मासिक शुल्क दिए जाने वाली योजना के बारे मे जानकारी दी, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारीगण श्री देवेंद्र वर्मा, के राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा यह भी अवगत कराया गया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के पात्र होने के बारे में अवगत कराया गया, साथ ही यह भी बताया गया के ऐसे व्यक्ति जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है और उम्र उनकी 60 वर्ष से अधिक है तो वह नजदीक क्षेत्र के खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में जाकर आज या फिर ही जनसेवा केंद्र में भी जाकर रजिस्ट्रेशन/पंजीयन करा सकते है।
शिविर में उपस्थित बालिकाएं एवं महिलाओं के द्वारा संबंधित विभाग से पंजीयन के संबंध में भी पूछा गया इसके संबंध में उक्त अधिकारीगण के द्वारा यह बताया गया कि संबंधित योजना का लाभ पाने के लिए संबंधित विभाग में आज जाकर या फिर जन सेवा केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं पंजीयन करा कर लाभ प्राप्त कर सकते। इसके अतिरिक्त शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा शिविर में पात्र महिलाओं एवं बच्चो को पुष्टाहार का वितरण कर लाभ प्रदान किया गया। विनीता सिंह प्रथम सचिव, पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा उपस्थित लोगों को यह कहा गया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित विभाग में उपस्थित होकर या फिर जन सेवा केंद्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त विनीता सिंह-1, सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा आज समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण के साथ 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर( मेगा शिविर) के संबंध में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान किए जाने एवं योजनाओं का प्रचार प्रसार किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।