नई दिल्ली। बॉलीवुड की होली बहुत ही यादगार रही चाहे पुरानी फिल्मों की हो या नई इसमें दुश्मनी के शोले, प्यार से मिलने की तड़प,जीजा साली की छेड़छाड़ मुख्य रही। शोले में होली के दिन दिल खिल जाते है….धर्मेंद्र और हेमा की छेड़छाड़ बागबान में अमिताभ बच्चन हेमा मालिनी का होली खेले रघुबीरा सिनसिला में रंग बरसे गीत में अमिताभ, जया,रेखा के साथ संजीव की जलन भागी रे भागी बृजबाला राजपूत में धर्मेंद्र,विनोद खन्ना,हेमा की मस्ती। व
क्त फिल्म में अक्षय और प्रियंका की लेट्स प्ले होली अन्नू मालिक की आवाज में अच्छा है। वार फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर का जबरजस्त डांस जय जय शिवशंकर आज मूड है भयंकर जवानी दीवानी में रणबीर और दीपिका की जोरदार होली कौन भूलेगा बलम पिचकारी… डर फिल्म में अंग से अंग लगाना गीत में सन्नी,जूही,अनुपम खेर की मस्ती के साथ शाहरुख का पागलपन कटी पतंग में काका राजेश खन्ना का गीत आज ना छोड़ेंगे बड़ा ही अच्छा गीत है।