नई दिल्ली, 2 मार्च। होली के दिन यानी 4 मार्च को सुबह से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी।
दिल्ली मेट्रो एक अधिकारी ने बताया कि ‘होली के दिन, यानी 4 मार्च, 2026 (बुधवार) को, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।’
उन्होंने बताया कि 4 मार्च को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से चलती रहेंगी।