नई दिल्ली, 2 मार्च । दिल्ली सरकार ने सोमवार को जारी किए गए पिंक सहेली कार्डों के वितरण को सुगम बनाने के लिए दिल्ली में लगभग 50 केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है।
इन कार्डों के माध्यम से महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिल सेकगी। साथ ही इस एक ही स्मार्ट कार्ड के जरिए कई सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों तक निर्बाध पहुंच मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक जिला मजिस्ट्रेट और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के कार्यालयों के साथ-साथ चुनिंदा दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) स्थानों सहित 50 केंद्रों से पिंक कार्ड बनवाया जा सकता है। इस बाबत जारी बयान में कहा गया है कि प्रत्येक पिंक कार्ड लाभार्थी के मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से जुड़ा होगा, जिससे आयु, लिंग और दिल्ली निवास की पुष्टि की जा सकेगी।इस योजना के तहत, पिंक कार्ड से दिल्ली की पात्र महिला निवासियों को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी