27 फरवरी
उत्तराखंड: वाल्मीकि घाट रुड़की एवं वाल्मीकि समाज के विभिन्न मुद्दों पर एसपी देहात शेखरचन्द्र सुयाल, उपजिलाधिकारी राम चंद्र सेठ एवं नवनियुक्त सीओ (नगर) नताशा सिंह से मिलकर विस्तृत चर्चा की की गई।

समाज के प्रतिनिधि अमर बेनीवाल ने बताया कि अधिकारियों को वाल्मीकि घाट पर बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों जैसे – नशाखोरी, अश्लीलता अन्य ज्वलंत मामले से माध्यम से अवगत कराया गया।
उन्होंने कहा कि प्रयास है कि समाज को एक सूत्र में पिरोना, भटके हुए लोगों को एक करना और उनके साथ सामंजस्य बैठा कर समाज के लिए कार्य करना।
उन्होंने बताया, “जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से हमें पूर्ण रूप आश्वस्ति करते हुए कहा है कि वाल्मीकि समाज निश्चित रहे। आपके विषय पर सरकार एवं पुलिस प्रशासन गंभीर हैं। वह कोई भी मुद्दा हो, उसका हल अवश्य ही किया जाएगा। किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत ना हो, पुलिस और जिला प्रशासन अपनी सक्रियता बढ़ाएगा। घाट के लिए जो भी संभव कार्य हो, युद्ध स्तर पर पूर्ण कराएगा।”
उपजिलाधिकारी दीपक राम चंद्र सेठ ने कहा है दीवार अस्थाई रूप लगाई गई है। इसके नए विकल्प खोजे जा रहे हैं । ये धार्मिक स्थल है। इसके लिए सौन्दर्यकरण ज़रूरी है। नगर निगम को भी निर्देशित किया गया है। जल्द ही सुखद परिणाम आपके सामने होंगे।

शेखर सुयाल व नताशा सिंह ने भी कहा है समाज का कोई मुद्दा या समस्या हो उसका निस्तारण जल्द होगा।
इस अवसर पर अमर बेनीवाल- प्रांतीय कनवीनर उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आंदोलन, दीपक गोडीयाल- महासचिव राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा शाखा रूड़की, रवि चौटाला – समाजसेवी एवं प्रदेश सचिव राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, उत्तराखंड सुमित घाघट अन्य मौजूद थे।