नई दिल्ली, 27 फरवरी। साल 2025 में सड़क हादसों में करीब 649 लोगों की जान गई और 1738 अन्य जख्मी हुए।
दिल्ली यातायात पुलिस के जनवरी 2026 के न्यूजलैटर में जानकारी साझा की है। न्यूज़लैटर में कहा गया है, ” राहगीर सड़क उपयोगकर्ताओं में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। 2025 में तकरीबन 649 लोगों की मौत हुई और 1738 लोग जख्मी हुए, जिनमें काफी संख्या पैदल यात्रियों की थी।”
आंकड़ों के अनुसार, 2025 में निजी कारों की चपेट में आने से सबसे ज्यादा 92 राहगीरों की मौत हुई। इसके बाद दोपहिया वाहनों की टक्कर से 75 पैदल यात्रियों की मौत हुई, जबकि भारी परिवहन वाहन (एचटीवी) और मालवाहक वाहन 43 राहगीरों की मृत्यु के लिए जिम्मेदार थे।