नई दिल्ली, 27 फरवरी। त्रिवेणी कला संगम ने अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को विशेष महोत्सव की शुरुआत की।
सन 1950 में जिस सुंदरी के श्रीधरानी ने इसकी शुरूआत की थी, उन्ही के नाम पर बनी गैलरी (श्रीधरानी गैलरी) में 27 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक चलने वाले इस खास महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण ‘फ्राम टू रूम्स… टू अ लैंडमार्क’ नाम की प्रदर्शनीलगाई गई है। शुक्रवार को इस बाबत बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में मानद महासचिव अमर श्रीधरानी . कविता श्रीधरानी महिंद्रू आदि ने कहा कि प्रदर्शनी में त्रिवेणी की शुरुआत से जुड़े पुराने और दुर्लभ फोटो, महत्वपूर्ण दस्तावेज और उस समय की यादगार कहानियां दिखाई जा रही हैं।कनाट प्लेस में किराए के सिर्फ दो कमरों से शुरू हुई त्रिवेणी की छोटी-सी पहल आज मंडी हाउस में स्थित अपने मशहूर और पहचान बन चुके भवन तक पहुंच गई है। यह समारोह दिल्ली के केंद्र में कला, शिक्षा और खुले सांस्कृतिक वातावरण के साढ़े सात दशकों की यात्रा का उत्सव है।