नई दिल्ली, 27 फरवरी।
दिल्ली विश्वविद्यालय के 102 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 28 फरवरी, 2026 को किया जा रहा है। इस समारोह में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे।
समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को सांय काल डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की।
कुलपति ने बताया कि इस समारोह के दौरान 2025 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले यूजी, पीजी एवं पीएचडी के विद्यार्थी दीक्षित होंगे। इस दीक्षांत समारोह में यूजी, पीजी और एफ़वाईयूपी के 120408 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान लगभग 750 पीएचडी शोधार्थियों को भी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।