नई दिल्ली, 27 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी में ‘एआई समिट’ में कमीज उतार कर विरोध प्रदर्शन करने के सिलसिले में दिल्ली से भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के दो और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या बिहार चुनाव के लिए आवंटित धनराशि का इस्तेमाल विरोध प्रदर्शन में किया गया था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गिरधर और कुबेर मीणा के रूप में हुई है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 14 हो गई है। पुलिस प्रदर्शन से जुड़े पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।