देहरादून, 26 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया। इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओ की जानकारी ली और समस्याओ के त्वरित निस्तारण के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। सैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया, सम्मेलन के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 29 पुलिस अधिकारियो, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिये प्रेरित किया।
सम्मानित किये गये पुलिस कर्मियों का विवरण :-
1- निरीक्षक राकेश शाह, एसआईएस शाखा
2- उप निरीक्षक संदीप चौहान, कोतवाली डालनवाला
3- उप निरीक्षक विनय मित्तल, कोतवाली डोईवाला
4- कानि. विनित कुमार, कोतवाली ऋषिकेश
5- उप निरीक्षक आशीष कुमार, कोतवाली पटेलनगर
6- उप निरीक्षक विक्रम नेगी, थाना रानीपोखरी
7- उप निरीक्षक सुमेर सिंह, थाना सेलाकुई
8- कांस्टेबल श्रीकान्त ध्यानी, थाना नेहरू कॉलोनी
9- कांस्टेबल श्रीकांत मालिक, थाना प्रेमनगर
10- हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, कोतवाली कैंट
11- अ.उ.नि. रामनिवास, कोतवाली रायवाला
12- कांस्टेबल प्रेम पंवार, थाना रायपुर
13- अ.उ.नि. अरविन्द कुमार, कोतवाली सहसपुर
14- कांस्टेबल त्रेपन सिंह, थाना कालसी
15- हे.का. ना.पु. जितेन्द्र कुमार, थाना बसंत विहार
16- उ.नि. अर्जुन गुसाई, थाना राजपुर
17- कांस्टेबल आशीष (एसओजी)
18- कांस्टेबल महेश पुरी, कोतवाली नगर
19- कांस्टेबल बृजपाल, कोतवाली विकासनगर
20- महिला कांस्टेबल आस्था देशवाल, थाना क्लेमेंटाउन
21- आरक्षी सयुक्त पुलिस रीनू कुमार, दूरसंचार
22- कांस्टेबल विपिन, एसओजी
23- कांस्टेबल पंकज, एसओजी
24- कांस्टेबल हरीश कुमार, जल पुलिस
25- उप निरीक्षक नवीन चन्द्र जुराल एसआईएस
26- उप निरीक्षक कृपाल सिंह (एण्टी हयूूमन ट्रैफिकिंग यूनिट)
27- कांस्टेबल गौरव (सीपीयू)
28- महिला कांस्टेबल राधिका, यातायात
29- होम गार्ड 1274 नीरज चौहान, यातायात