नई दिल्ली, 26 फरवरी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बृहस्पतिवार को महाराजा अग्रसेन कॉलेज में एक नए छात्र ‘स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर’ का उद्घाटन किया और ‘इंडियन नॉलेज ट्रेडिशन सेंटर’ की आधारशिला रखी।
मंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में एक मल्टीमीडिया सेमिनार हॉल, पांच स्मार्ट क्लासरूम और एक आरएफआईडी-सक्षम पुस्तकालय प्रबंधन प्रणाली का भी उद्घाटन किया।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री सूद ने कहा कि सरकार बेहतर बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी के माध्यम से उच्च शिक्षा को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और उसका राजधानी की शिक्षा प्रणाली में दीर्घकालिक सुधार लाने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा, “सरकार स्मार्ट बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए ‘बड़े पैमाने पर और तेजी से’ काम कर रही है, जिसमें अगले चरण में कक्षा नौवीं से 12वीं तक की 7,000 कक्षाओं को स्मार्ट क्लासरूम में बदलने की योजना शामिल है।