नई दिल्ली, 26 फरवरी। दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार करते हुए लगभग दो करोड़ रुपए मूल्य की 299 ग्राम स्मैक जब्त की है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान रोहिणी के बुध विहार निवासी मानव (24) और संगम विहार निवासी हरीश चंद्र (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, स्मैक की तस्करी के संबंध में सूचना 20 फरवरी को प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एक टीम ने राज पार्क क्षेत्र में जाल बिछाया।
अभियान के दौरान मानव को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 268 ग्राम और चंद्र के पास से 31 ग्राम स्मैक बरामद की गई।