नई दिल्ली, 26 फरवरी। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यलय द्वारा सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) के तहत 20 मार्च, 2026 को जॉब मेला, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 मार्च है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए कंपनियों और संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि इस खास रिक्रूटमेंट पहल का मकसद जाने-माने संगठनों को अलग-अलग विषयों के टैलेंटेड अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों से जुड़ने के लिए एक डायनामिक प्लेटफार्म देना है।