नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने छात्र संघ के अध्यक्ष आर्यन मान के निजी सुरक्षाकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है।
आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ”हथियार” लेकर ग्वायर हॉल छात्रावास में घुस गए और वहां छात्रों को धमकी दी।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कार्रवाई छात्रावास के विद्यार्थियों की लिखित शिकायत के बाद की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मान के साथियों ने परिसर के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था और वैध भोजन कूपन के बिना अक्सर मेस का उपयोग करते थे।
विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मनोज कुमार के अनुसार यह घटना 23 फरवरी को मेस कूपन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।