नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आइपी यूनिवर्सिटी) ने बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया है।
अब बीटेक में दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर भी मान्य होगा, हालांकि इसे दूसरी प्राथमिकता दी जाएगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति महेश वर्मा ने 25 फरवरी को बताया कि बीटेक में सर्वप्रथम प्रवेश जेईई मेन (पेपर-वन) के आधार पर दिए जाएंगे। इसके बाद रिक्त सीटों पर सीयूईटी यूजी के स्कोर के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।