नई दिल्ली: ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में कमीज उतार कर किए गए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कांग्रेस के तीन और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को हिमाचल प्रदेश के शिमला में पकड़ा और वहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया।
सूत्रों ने 25 फऱवरी को बताया कि उन्हें ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर दिल्ली लाया जा रहा है। भारत मंडपम में 20 फरवरी को कमीज उतार कर किए गए विरोध प्रदर्शन ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल पैदा किए।