नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 25 से 31 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी करेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली (आईएफएफडी) 2026 के पूर्वालोकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 25 फऱवरी को कहा कि यह फिल्म महोत्सव दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक और सिनेमाई केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
इस महोत्सव का आयोजन भारत मंडपम समेत नयी दिल्ली में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर होगा। एक बयान में कहा गया है कि इस सात दिवसीय आयोजन के दौरान 125 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।