नई दिल्ली: सरकार ने सड़क हादसों में जख्मी हुए व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को नकद पुरस्कार देने वाली केंद्र की ‘राह-वीर’ योजना को लागू करने का सोमवार को फैसला किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को 25 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मानवीय पहल को प्रोत्साहन देने के लिए आर्थिक पुरस्कार की व्यवस्था की है ताकि आम नागरिक बिना किसी भय के दुर्घटना पीड़ितों की सहायता कर सकें।