20 FEB 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन से गहरा दुःख हुआ है। मेघालय की जनता के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।