नई दिल्ली, 19 फरवरी । बाहरी दिल्ली के मुंडका में संपत्ति विवाद को लेकर दो लोगों ने बृहस्पतिवार को 80 वर्षीय बुजुर्ग को कई गोलियां मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। उनके पेट, बाएं कंधे, दाहिनी कोहनी और दाहिने पैर में गोली लगी है। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर 12.50 बजे पीसीआर को सूचना मिली, जिसमें फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि उसके पिता, रिषाल सिंह को दो लोगों ने गोली मार दी है। हमलावरों में से एक उनका रिश्तेदार है।