नई दिल्ली, 19 फरवरी। बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या मामले में वांछित एक बांग्लादेशी छात्र कार्यकर्ता को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया और वापस भेज दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, अहमद रजा हसन मेहदी नामक व्यक्ति को आव्रजन अधिकारियों ने उस समय रोका जब वह यूरोप जाने वाली उड़ान में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।
बांग्लादेश में हबीगंज निवासी मेहदी पर पांच अगस्त, 2024 को उपनिरीक्षक संतोष चौधरी की हत्या के संबंध में आरोप लगाए गए हैं।