नई दिल्ली, 19 फरवरी । पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बृहस्पतिवार को संजय झील के निकट एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को झील परिसर के निकट एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि इसके बाद पांडव नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान शशि गार्डन निवासी 36 वर्षीय लुखा चौधरी उर्फ विक्रम के रूप में हुई।