जनजातीय कलाकारों ने मंच पर रची सांस्कृतिक छटा
नई दिल्ली: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव, 25वें भारत रंग महोत्सव (बीआरएम) आदि-रंग का आयोजन हुआ।
दिल्ली संस्करण में विभाजन विभीषिका तमस की प्रभावशाली प्रस्तुति और जनजातीय रंगमंच महोत्सव आदि-रंग का शुभारंभ विशेष आकर्षण रहे।
आदि-रंग के उद्घाटन समारोह में एनएसडी निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने कहा,“यह महोत्सव देशभर में 54 स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है। आदि-रंग श्रेणी के अंतर्गत “धरती आबा”, जिसे हृषिकेश सुलभ ने लिखा और सुशांत नायक ने निर्देशित किया, कला अकादमी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से धप नृत्य, मयूरभंज छाऊ, ककसर, धीमसा, सिद्धी धमाल, कर्मा सैला तथा बी डांस जैसे जनजातीय लोक-नृत्यों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है।