नई दिल्ली, 16 फरवरी।
दिल्ली सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक आवास से संबंधित सभी मामलों में हुई प्रगति का विवरण पेश करने को कहा है। पिछले हफ्ते पीडब्ल्यूडी के कई शीर्ष अधिकारियों और दिल्ली के मुख्य सचिव ने एक बैठक में सरकारी बंगले ‘6 फ्लैगस्टाफ रोड’ से जुड़े सतर्कता और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामलों की स्थिति पर चर्चा की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बंगले को ‘शीशमहल’ करार दिया था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान बंगले में रहे केजरीवाल ने इसके कायाकल्प और साज-सज्जा पर अत्यधिक राशि खर्च की थी। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसने विपक्ष के पूर्व नेता और वर्तमान में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की शिकायत के बाद यह मामला अपने हाथ में लिया था।
दिल्ली सरकार ने केजरीवाल के ‘शीशमहल’ मामले में हुई प्रगति का विवरण मांगा
Leave a comment