नई दिल्ली: दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम अब बदल दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 13 फऱवरी को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम ‘सेवा तीर्थ भवन’ मेट्रो स्टेशन कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा शुक्रवार को ही पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया है। अब सरकार ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी।