नई दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में मथुरा रोड फ्लाईओवर पर एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक बदरपुर की ओर जा रहा था।
पुलिस ने 13 फऱवरी को बताया कि सराय जुलेना निवासी 19 वर्षीय मानव को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय मोहम्मद साद का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूटर उसके पिता के नाम पर पंजीकृत है। आरोपी ट्रक चालक 32 वर्षीय जाहुल को हिरासत में ले लिया गया है। वह हरियाणा के नूंह का निवासी है।