देहरादून। 12 FEB KO उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के सेंट्रियो मल्टी प्लेक्स में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ नई रिलीज हुई फिल्म “गोदान” देखी।
यह फिल्म सुरभि नाम की एक गौ माता के माध्यम से आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भारतीय संस्कृति का मिलन दिखाती है। यह पंचगव्य आधारित चिकित्सा, स्थाई जीवन शैली और गौ पालन के वैज्ञानिक आध्यात्मिक महत्व पर केंद्रित फिल्म है। ऐसे विषयों पर बनने वाली फिल्में भारतीय सिनेमा के रचनात्मक और सकारात्मक पक्ष को मुखर करती हैं।
उन्होंने फिल्म प्रेमियों से अपील की कि इस फिल्म को अपने परिवार के साथ अवश्य देखें। इस दौरान प्रान्त प्रचारक शैलेन्द्र, अनिल गोयल, सिद्धार्थ अग्रवाल, पार्टी पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।