नई दिल्ली: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह की कथित प्रमुख 40-वर्षीय महिला को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने 12 फरवरी को बताया कि आरोपी सपना राही को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह सह-आरोपी बबीता को हेरोइन की आपूर्ति करती थी।
पुलिस ने बताया, “सपना, सुरेश राही की बेटी है, जो कथित तौर पर मादक पदार्थ तस्कर है और उसपर स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सपना की मां और भाइयों पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।’ उनमें से कुछ वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।