नई दिल्ली: सरकार द्वारा घोषित आशा कार्यक्रताओं की मांगे पूरा न करने, बगैर इंसेंटिव काम करवाने, आदि मांगों पर दिल्ली की आशा वर्करों ने दिल्ली विधानसभा पर गुरुवार 12 फरवरी को प्रदर्शन किया।
सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन से जुलूस ‘ आशा एकता जिंदाबाद, राष्ट्रीय संयुक्त हड़ताल सफल करो, आशा इंसेंटिव फाईल पास करो, आशा शोषण खत्म करो, इंकलाब जिंदाबाद आदि लगाते हुए विधानसभा तक जाने के लिए निकला।
पुलिस द्वारा जुलूस को में ट्रॉमा सेंटर के पास रोक लिया। वहां पर जुलूस जनसभा में बदल गया। सभा को दावा यूनियन की महासचिव उषा ठाकुर, अध्यक्ष शिक्षा राणा, उपाध्यक्ष सुजाता, प्रकाश देवी आदि ने संबोधित किया और मुख्यमंत्री और आशा मिशन को ज्ञापन भेजा।