नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में 12 फऱवरी की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) टोल प्लाजा के पास एक कार की कंटेनर ट्रक से टक्कर होने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो बच्चों सहित तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना विनोद नगर डिपो के सामने टोल बूथ के पास सुबह करीब 6:43 बजे हुई। पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचने पर टीम ने कार में सवार दो महिलाओं को अचेत पाया। उनकी पहचान दीपांजलि (38) और नीलम गर्ग (55) के रूप में हुई। एक महिला वाहन के बाहर पड़ी मिली, जबकि दूसरी आगे की बाईं तरफ की यात्री सीट पर फंसी हुई थी।
दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।” कार चालक दीपांशु गर्ग और दो बच्चे, विवान (पांच) और वाशु (तीन) घायल अवस्था में हैं।