नई दिल्ली: हर्ष विहार इलाके में बुधवार 11 फरवरी को दोपहर एक दंपती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, पति का शव गली में पड़ा मिला जबकि पत्नी अपने कमरे में मृत मिली। मृतकों की शिनाख्त मुकेश सिंह (32) और इनकी पत्नी सविता (30) के रूप में हुई है।
पुलिस को शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दोनों की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
पुलिस के मुताबिक, मुकेश अपने परिजनों के साथ दिदिल्ली के हर्ष विहार इलाके में रहता था। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था।