नई दिल्ली: घोखे से सिम पोर्ट कराकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का अपराध शाखा की साइबर सेल ने 11 फरवरी को खुलासा किया।
दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दो आरोपियों- विपुल कश्यप और मुख्य आरोपी आयुष शर्मा को पकड़ा है। इन लोगों ने दिल्ली के एक व्यक्ति के बैंक खातों से करीब 38.10 लाख रुपये की ठगी कर ली।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि 12 जनवरी को दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने 38.10 लाख रुपये साइबर ठगी की शिकायत अपराध शाखा से की थी। जांच में पता चला कि करीब एक लाख रुपये विपुल कश्यप के खाते में गए हैं। जांच के बाद 4 फरवरी को विपुल को दबोच लिया गया। इससे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी आयुष शर्मा को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।