नई दिल्ली: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली की सभी 14 जिला कांग्रेस कमेटियों में आयोजित होने वाली मासिक बैठकों की कड़ी में बुधवार 1111 फरवरी को देवेन्द्र यादव ने चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद दिल्ली की महिलाओं के प्रति संवेदनशील नही है।
उन्होंने कहा सत्ता आने से पहले और बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जहां महिलाओं को 2500 रुपए मासिक देने, रसोई को राहत देने के लिए गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने, होली दिवाली मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था परंतु एक वर्ष बीतने के बावजूद भी दिल्ली की महिलाओं से किया एक भी वायदा पूरा नही किया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा महिला मुख्यमंत्री के राज में दिल्ली से महिलाएं, लड़कियां लगातार गायब हो रही है और जनवरी के महीने के पहले 15 दिनों में 800 से अधिक लोग गायब हो चुके है।