नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने देश की राजधानी में कथित तौर पर लगातार बढ़ती हत्या और नालों-गड्ढों में गिरकर मौत की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला bola।
पार्टी ने बुधवार 11 फरवरी को कहा, ‘दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार की एक के बाद एक लापरवाही के चलते मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और पूरा सरकारी तंत्र मौन है।’
रोहिणी में युवक की सीवर में गिरने से मौत के बाद दिल्ली में खुले नालों पर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल को घेरा।
आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। भारद्वाज ने कहा कि एक समय था जब उपराज्यपाल स्वयं को लोकल गार्जियन कहते थे।
दिल्ली में एमसीडी, डीडीए, दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल और केंद्र सरकार सब भाजपा के अधीन हैं। उन्होंने ने सवाल किया कि खुले नालों को कोई क्यों नहीं भरता। वे चुप क्यों हैं?