नई दिल्ली: पुलिस ने बुधवार (11 फरवरी) को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार में मिले तीन लोगों के शवों के सिलसिले में एक स्वयंभू ‘बाबा’ को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है। आरोपी कमरुद्दीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उसे पुलिस ने तांत्रिक बताया है।
पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन करीब एक साल से तीनों के संपर्क में था और सीसीटीवी फुटेज में उसे उसी दिन पहले कार के चालक की बगल वाली सीट पर बैठे देखा गया था। अधिकारी ने बताया कि घटनाक्रम और मौतों के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
रविवार दोपहर को रणधीर (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) एक कार के अंदर मृत पाए गए थे।