नई दिल्ली, 9 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक फैक्टरी के बाहर अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि तीन से चार हथियारबंद व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और प्लास्टिक व्यापारी पर कई गोलियां चलाईं। दोपहर करीब 12.51 बजे महाराजा अग्रसेन अस्पताल से सूचना मिली कि गोलीबारी में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक “मृतक की पहचान बवाना निवासी वैभव गांधी के रूप में हुई है। घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।