नई दिल्ली, 9 फरवरी। 39वें नॉर्थ-सेंट्रल ज़ोन यूथ फेस्टिवल 2025-26 में दिल्ली विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया है। 3 से 7 फरवरी 2026 तक हरियाणा के मुलाना स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड टूबी यूनिवर्सिटी में आयोजित इस यूथ फेस्टिवल में दिल्ली विश्वविद्यालय की टीमों ने 23 कैटेगरी में भाग लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीयू कल्चर काउंसिल के चेयर पर्सन अनूप लाठर ने बताया कि डीयू की टीमों ने लिटरेरी कैटेगरी में पहला स्थान और ओवरऑल कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए अलग-अलग कॉम्पिटिशन इवेंट्स में कुल 19 स्थान प्राप्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि डीयू के पूरे दल का नेतृत्व कल्चर काउंसिल के डीन प्रो. रविंदर कुमार ने किया।
डीयू कल्चर काउंसिल के डीन प्रो. रविंदर कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर डीयू को गर्व है।
उन्होंने कल्चर काउंसिल के जॉइंट डीन डॉ. हेमंत वर्मा के साथ भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके समर्पण, अनुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी।