देहरादून 08 फरवरी। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जेपी यादव ने अपने अनेक समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होकर संगठन को मजबूती प्रदान की।
पार्टी कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में नव-प्रवेशी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन की आवाज़ बनी है और आज प्रदेश व देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
उन्होंने कहा कि नए साथियों के आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। डॉ. गोगी ने सभी नव-प्रवेशी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, महानगर उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, अनक पाल, बचन सिंह वर्मा,प्रेम नारायण, राजीव गौड़, नारायण त्रिवेदी, विष्णु पाल, दीपक पाल, मोहन राणा,राकेश कठैत अरविंद सैनी, आशीष नैनवाल, संदीप, रेखा, आनंद आदि उपस्थित रहे।