रुड़की प्रेस क्लब समिति रजिस्टर्ड के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, आईएएस श्री दीपक रामचंद्र शेट ने अध्यक्ष और क्लब के अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इस गरिमामयी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी देहात श्री शेखर चंद सुयाल, नगर निगम के नगर आयुक्त श्री राकेश चंद्र तिवारी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी जी, जिला सूचना अधिकारी श्री रतिलाल, रुड़की सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. मिश्रा तथा केएल डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम.पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
क्लब के नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष श्री रियाज कुरैशी, महासचिव श्री अश्वनी उपाध्याय, सचिव श्री नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष श्री विनीत त्यागी, निदेशक श्री अंकित त्यागी एवं श्री दीपक अरोड़ा ने भी शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के सम्मानित पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।