नई दिल्ली, 8 फ़रवरी। सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रचेतना के संरक्षण व व्यापक जागरण के संकल्प के साथ विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में भव्य सनातन हिन्दू महोत्सव का सफल एवं गरिमामयी आयोजन सम्पन्न हुआ।
महोत्सव में देशभर से पधारे संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में सनातन धर्मप्रेमी नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह महोत्सव सनातन परंपराओं, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सशक्त और ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य धर्म, संस्कृति और राष्ट्रबोध के प्रति जन-जागरण को और अधिक व्यापक बनाना है।
महोत्सव को अनेक प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। प्रमुख रूप से सभा की अध्यक्षता अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर महंत रविंद्र पुरी ने की |
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से भी कई विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह , मनोज तिवारी (सांसद), रमेश बिधूड़ी, टी राजा सिंह तथा डी पी यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।