नई दिल्ली, 6 फरवरी। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने एक मोटरसाइकिल सवार की मौत के मामले में जांच के लिए समिति गठित की है। व्यक्ति कथित तौर पर जल बोर्ड के निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिर गया था।
वर्मा ने कहा कि जांच समिति आज शाम तक घटना के संबंध में एक रिपोर्ट पेश करेगी। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार कमल की मौत हो गई। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मंत्री वर्मा ने कहा, ”दिल्ली जल बोर्ड ने घटना की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को दुर्घटनास्थल का तुरंत निरीक्षण करने और सुरक्षा व्यवस्था, अवरोधक, संकेतक (साइनबोर्ड) और यातायात प्रबंधन की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।”
वर्मा ने कहा कि समिति सभी सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच करेगी, जहां भी चूक पाई जाएगी वहां जवाबदेही तय करेगी और सख्त सुधारात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करेगी। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने भी कहा कि दिल्ली सरकार ने घटना के संबंध में जांच के आदेश दे दिए हैं। सूद ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ”मैंने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के परिवारजनों से भी मिला। मृतक के परिवार ने दिल्ली जल बोर्ड के स्तर पर लापरवाही का आरोप लगाया ह