नई दिल्ली, 6 फरवरी। अटल बिहारी वाजपेई आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में शुक्रवार को पेडियाट्रिक पल्मनोलॉजी आईसीयू का उद्घाटन डायरेक्टर डॉ अशोक कुमार व डॉ विवेक दीवान (मेडिकल सुप्रिटेंडेंट) और अन्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कि उपस्थिति में हुआ।
बाल चिकित्सा विभाग अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार ने विस्तार से बताया कि इस तरह की सुविधा संपूर्ण दिल्ली में किसी अन्य सरकारी अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। फेफड़ों की अनुवांशिक पैदाइशी बीमारियों से लेकर अन्य गंभीर बीमारियों के लिए जांच एवं इलाज हेतु आईसीयू की आवश्यकता होती है।
डिवीजन पीडियाट्रिक पल्मनोलॉजी मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ और फैमिली वेलफेयर द्वारा सन 2019 में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाल रोग विभाग हेतु सैंक्शन किया गया था। इसके अंतर्गत विभाग में श्वसन एवं फेफड़े के जटील रोगों के इलाज के लिए संपूर्ण व्यवस्था है। ब्रोंकोस्कॉपी लैब, स्लीप लैब और फेफड़ों की बीमारी का स्पेशल क्लीनिक की व्यवस्था है। आईसीयू की व्यवस्था पूरी हो जाने से अब बच्चों के इलाज और सुगम हो जाएगा।