नई दिल्ली, 6 फरवरी। आरके पुरम इलाके में शुक्रवार तड़के दिल्ली पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान संजय उर्फ दरिंदा और जग्गल उर्फ सोनू के रूप में की गयी है। अधिकारी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान संजय के पैर में गोली लगी।
उन्होंने बताया संजय और सोनू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो वांछित अपराधी देर रात आरके पुरम सेक्टर-3 में आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए आएंगे जिसके बाद जाल बिछाया गया।
संदिग्धों को पुलिस ने जब उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, और एक गोली संजय के पैर में गोली लगी और उसे काबू में कर लिया गया। उसके साथी सोनू को संक्षिप्त हाथापाई के बाद मौके से गिरफ्तार कर लिया गया