नई दिल्ली, 6 फरवरी। जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड द्वारा खोदे गए 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से 25 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत के मामले में पुलिस ने एक ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जनकपुरी पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।”
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रोहिणी के सेक्टर 10 में एक निजी बैंक के कर्मचारी कमल ध्यानी गुरुवार देर घर लौटते वक्त खोदे गए एक गड्ढे में गिर गए।