देहरादून 06 फरवरी। मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा माह अगस्त में केदारपुरम में निर्मित योगा पार्क का उद्घाटन किया गया था। नगर आयुक्त द्वारा पार्क का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा एवं फीडबैक लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र में योगा पार्क के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम का आभार जताया। नागरिकों द्वारा योगा पार्क को बच्चों एवं आमजन हेतु उपयोगी बताते हुए नगर आयुक्त को धन्यवाद दिया।