नई दिल्ली। Hachi: A Dog’s Tale प्रेम वो भाव है, जो आपको सभी सीमाओं से पार ले जाने की क्षमता रखता हैं। इस मूवी में इसी भाव को इंसान और जानवर कहे जाने वाली एक मखलूक के बीच दिखाया गया हैं। प्रोफेसर विल्सन को रेलवे स्टेशन पर एक कुत्ते का बच्चा मिलता हैं। जिसका मालिक न मिलने पर विल्सन उसे अपने घर पर ले जाता हैं। उसे अपने बच्चे की तरह रखता हैं। दोनो के बीच मे गजब का जुड़ाव पनपने लगता हैं। विल्सन इसका नाम हाची रखता हैं। विल्सन को रोजाना ट्रैन के लिए छोड़ने जाना और वपिस लेने जाना हाची का काम हो जाता हैं। इस अनोखे रिश्ते को लोग देखते है और अचंभित होते हैं। प्यार के लिए आप किसी को चुनते हो या आपका चुनाव किसी के द्वारा किया जाता हैं। इस पहेली को विल्सन और हाची के प्यार से समझा जा सकता हैं। हाची एक विशेष नस्ल का डॉग होता हैं, वो सभी काम अपनी मर्ज़ी से करता हैं। विल्सन उसे बॉल फेंककर वापिस लाना यानी ‘फेच करना’ सिखाना चाहता ह, लेकिन हाची यह काम नही सीखता। तब विल्सन का एक दोस्त उसे हाची की फितरत के बारे में बताता हैं। लेकिन एक दिन हाची रेलवे स्टेशन पर विल्सन के साथ फेच यानी बॉल फेंककर वपिस लाने का गेम खेलने लगता हैं। विल्सन को बहुत अचम्भा होता हैं। यह बात विल्सन भी समझ नही पाता, लेकिन हाची को पता होता है कि विल्सन के साथ उसकी यह आखरी मुलाकात है और विल्सन की इच्छा को पूरा करने के लिए वो अपनी फितरत को बदल देता हैं। किसी के लिए अपनी फितरत बदलना, सिर्फ प्यार में ही सम्भव हैं। “जिसे आप प्यार करते हो, उसे कभी नही भूलना चाहिए” शाम को विल्सन वापिस नही लौटता। हाची रोजाना, 10 साल तक, स्टेशन पर उसका इंतेज़ार करता हैं। अपना इंतेज़ार पूरा कर हाची अंत मे विल्सन के पास पहुँच जाता हैं। मूवी का निर्देशन, बैकग्राउंड म्यूजिक, अभिनय बहुत ही जानदार हैं। बैकग्राउंड में चलता पियानो का म्यूजिक आपके एक एक इमोशनस के साथ जुड़ता हुआ सा महसूस होगा। मूवी देखते देखते आपको हाची से प्यार हो जाएगा। यह मूवी नही बल्कि इमोशनस का दरिया हैं। मूवी देखते देखते आपका कथेरसिस होने लगता हैं..प्यार के लिए दबे इमोशनस आंसुओ के रूप में बाहर निकलना शुरू हो जाते हैं। यह मूवी आपके कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए। यह मूवी सच्ची घटना पर बनी हैं। रेलवे स्टेशन पर लगी हाची की प्रतिमा इसकी गवाह हैं। हाची फ़िल्म के अंत तक यह नाम नही बल्कि आपके लिए एक इमोशन बन जायेगा। बिना शर्त किसी से प्यार कैसे किया जाता हैं, मूवी के अंत तक यह समझ हाची आपको दे जाता हैं।