नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 2018 में हत्या के एक मामले में करीब आठ साल से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2018 को चोरी के बाद उत्तरपूर्व दिल्ली में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में सीमापुरी थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने (1 फरवरी) कहा, ”वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर और भूमिगत रहकर गिरफ्तारी से बच रहा था।”पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को मुख्य आरोपी के संभावित ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद, उसका पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गयी।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जांचदल को मुख्य आरोपी के हरियाणा के फरीदाबाद में होने का पता चला और फिर उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के सामने उसने 2018 के हत्या मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।